बिहार में शराबियों को मिली बड़ी छुट, शराब पीने वालों को नही जाना होगा जेल, जानिये कारण - SBN News TV     

बिहार में शराबियों को मिली बड़ी छुट, शराब पीने वालों को नही जाना होगा जेल, जानिये कारण

खबर को दोस्तो के साथ शेयर करें

बिहार पटना: होली नजदीक आ रहा है इसलिये होली को देखते हुये उत्पाद विभाग का एक बड़ा फैसला सामने आया है, सुत्र के मुताबिक विभाग ने यह फैसला लिया है की शराबियों को अब जेल नही जाना होगा लेकिन बदले में उन्हे अपने एरिया में चल रहे शराब के करोबार और शराब माफिया का जानकारी प्रशासन को देना होगा, आपको बता दें ये फैसला बिहार उत्पाद विभाग के तरफ से आया है।

आज बिहार में उत्पाद विभाग और मद्यनिषेध विभाग का शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक हुआ, समीक्षा के बाद उत्पाद विभाग और मद्यनिषेध विभाग के द्वारा ये फैसला लिया गया, बिहार में अब शराबियों को जेल नही जाना होगा लेकिन शराबियों को अपने इलाके में चल रहे शराब के धन्धा और शराब माफिया का जानकारी प्रशासन को देना होगा।

आपको बता दें बिहार में शराबबंदी का सख्ती से पालन करवाने के लिये बिहार सरकार के द्वारा हर तरह का दाव पेंच आजमाया जा रहा है, इसी को देखते हुये और शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन करवाने के लिये उत्पाद विभाग और मद्यनिषेध विभाग का ये फैसला आया है, बिहार में अब शराबियों को जेल नही भेजा जाएगा।
उत्पाद विभाग के आयुक्त कृषण कुमार के मुताबिक बिहार में शराब के तस्कर को किसी भी सुरत में नही बख्सा जाएगा, लेकिन शराबी अगर शराब के चल रहे धन्धे और शराब माफिया का सही जानकारी पुलिस को देगा तो शराबियों को छुट मिलेगा और शराबियों को जेल भी नही जाना होगा।

उत्पाद विभाग के आयुक्त के मुताबिक यह फैसला बिते दिनों में शराबियों के जेल भेजे जाने को आँकड़े को देखते हुये लिया गाय है, सुत्र के मुताबिक अब तक लगभग चार लाख लोग को सिर्फ शराब पिने के आरोप में जेल भेजा गया है, इसी आकड़े को देखते हुये उत्पाद विभाग और मद्यनिषेध विभाग ने ये फैसला लिया है की अगर शराबी अपने इलाका मे चल रहे शराब के धन्धा और शराब माफिया का सही जानकारी पुलिस को देगा तो शराबियों को छुट दिया जाएगा और जेल भी नही भेजा जाएगा।

Source link 


खबर को दोस्तो के साथ शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.